भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे थे। ऐसे में वो अपने परिवार के साथ इन दिनों समय बिता रहे हैं और अपनी बेटी जीवा के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। धोनी ने हाल ही में मुंबई में पत्नी साक्षी का जन्मदिन भी मनाया था। उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। लेकिन अब धोनी का बेटी जीवा के साथ बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों भोजपुरी और तमिल में बात करते दिख रहे हैं। धोनी ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसमें जीवा भोजपुरी में कहती हैं 'ए महेंद्र सिंह धोनी कइसन बा?' ( महेंद्र सिंह धोनी कैसे हैं) जिस पर धोनी जवाब देते हैं 'ठीके बा'।( ठीक ही हूं)। इसके बाद वो तमिल में पूछती हैं 'इपड्डी इरुकिंगा'( आप कैसे हो), तो धोनी तमिल में जवाब देते हैं 'नान नल्ला इरुकेन'( मैं अच्छा हूं)। View this post on Instagram Greetings in two language A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on Nov 24, 2018 at 6:08am PSTधोनी झारखंड की राजधानी रांची में पले बढ़े हैं। झारखंड में लोग भोजपुरी भी बोलते हैं। शायद इसीलिए उनकी बेटी भी भोजपुरी के शब्दों से परिचित हो गई हैं। वहीं साल 2008 से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने चेन्नई में बहुत वक्त गुजारा है। इसलिए उन्हें तमिल का भी ज्ञान हो गया है। सूत्रों के अनुसार जीवा की नैनी दक्षिण भारतीय हैं, वो ही जीवा को दक्षिण भारतीय भाषाओं के शब्द सिखाती हैं। ऐसे में जीवा पिता धोनी के साथ इस भाषा में भी बात करने की कोशिश करती हैं। इससे पहले जीवा का एक वीडियो और वायरल हुआ था जिसमें वो मलयालम में गाना गाती दिख रही थीं। धोनी को इससे पहले भोजपुरी में एक विज्ञापन में भी भोजपुरी में बात करते देखा गया था जब वो टीम इंडिया को 2007 में टी-20 विश्वकप में जीत दिलाकर आए थे। प्रशंसकों को धोनी का ये अंदाज बहुत पसंद आया था।जरा हटके' सेक्शन की खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें