भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट के सिवा भी कई खेलों में रुचि रखते हैं। उन्हें अकसर ही फुटबॉल खेलते हुए भी देखा गया है। इस बार धोनी गुरुग्राम में गोल्फ खेलते हुए नजर आए। इस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। धोनी के साथ इस मौके पर दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) भी दिखाई दिए।दरअसल, गुरुग्राम में कपिल देव- ग्रांट थॉर्नटन इनविटेशनल 2022 आयोजित किया गया था। गुरुग्राम में डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में स्वर्ण टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर इस थॉर्नटन को आयोजित किया गया। कपिल देव इस कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव भी पहुंचे।दोनों ही वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इस मौके पर गोल्फ खेलते हुए दिखाई दिए। धोनी की गोल्फ खेलते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। धोनी के फैंस ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया। धोनी के फैंस को अपने थाला को इस अवतार में देखना काफी अच्छा लगा।कपिल देव-ग्रांट थॉर्नटन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा,यह एक शानदार पुनर्मिलन है! हमें अपने गोल्फ टूर्नामेंट कपिल देव - ग्रांट थॉर्नटन इनविटेशनल 2022 में एमएस धोनी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।Kapil Dev - Grant Thornton@KDGT_golfIt’s a legendary reunion at #KDGT Invitational!We are delighted to welcome MS Dhoni at our golf tournament, Kapil Dev - Grant Thornton Invitational 2022.Stay tuned for more updates!265It’s a legendary reunion at #KDGT Invitational!We are delighted to welcome MS Dhoni at our golf tournament, Kapil Dev - Grant Thornton Invitational 2022.Stay tuned for more updates! https://t.co/TbQomYEP6fबता दें, कपिल देव-ग्रांट थॉर्नटन इनविटेशनल टूर्नामेंट पेशेवर, शौकिया, कॉर्पोरेट और सेलिब्रिटी गोल्फरों के साथ खेला गया। 27 से 30 सितंबर तक खेले गए इस टूर्नामेंट में कुल 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि थी और शुरूआत में इसमें 126 पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी शामिल हुए।वहीं, धोनी के फैंस के मन में काफी समय से यह सवाल था कि धोनी आईपीएल 2023 का हिस्सा होंगे या नहीं। लेकिन सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथ की घोषणा के बाद उनका यह डर दूर हो गया है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही पुष्टि की थी कि आईपीएल टूर्नामेंट के अगले साल एमएस धोनी ही सीएसके टीम का नेतृत्व करेंगे।