साउथ के एक्टर योगी बाबू के साथ मस्ती करते नजर आए MS Dhoni, वीडियो वायरल

महेंद्र सिंह धोनी और योगी बाबू (फोटो क्रेडिट - ट्विटर)
महेंद्र सिंह धोनी और योगी बाबू (फोटो क्रेडिट - ट्विटर)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स को जिताने वाले फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आईपीएल 2023 के दौरान माना जा रहा था कि धोनी आईपीएल से संन्यास ले लेंगे हालांकि ऐसा नहीं हुआ और माही ने फैंस को खुशखबरी देते हुए एक और सीजन खेलने की बात कही। वहीं इन दिनों माही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह साउथ के पॉपुलर एक्टर योगी बाबू (Yogi Babu) के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

Ad

योगी बाबू के साथ मस्ती करते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

सोशल मीडिया पर इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी साउथ के फेमस कॉमेडियन योगी बाबू के साथ मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो में धोनी और योगी बाबू एक दूसरे को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। धोनी का यह वीडियो चेन्नई का है। जब वह अपने प्रोडक्शन हाउस से बनी पहली फिल्म एलजीएम के ट्रेलर रिलीज पर पहुंचे थे। धोनी के फिल्म में योगी बाबू ने भी एक्टिंग की है।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में हराया था। वहीं इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने की भी सर्जरी कराई थी। फिलहाल धोनी सर्जरी के बाद रिकवर कर रहे हैं। धोनी के इस वीडियो के बाद उनकी रिकवरी तेज लग रही है। फैंस को पूरी उम्मीद है कि वह आईपीएल 2024 में अपना जलवा जरूर दिखाएंगे।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications