एमएस धोनी ने खास अंदाज में मनाया चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो 

Photo Courtesy: Chandrashekhar Twitter Snapshots
Photo Courtesy: Chandrashekhar Twitter Snapshots

बुधवार (23 अगस्त) को भारत चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के साथ चाँद के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया। इस ऐतिहासिक पल को हर भारतवासी ने सेलिब्रेट किया। वहीं, टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी इसका जश्न अपने अलग अंदाज में मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Ad

दरअसल, वायरल वीडियो में धोनी ब्लू टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं। वे बड़े ही शांत अंदाज में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी थाई से ताली बजा रहे हैं। वहीं, धोनी की पत्नी साक्षी ने भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी बेटी जीवा चंद्रयान-3 की लैंडिंग को ताली बजाते हुए सेलिब्रेट करते दिख रही हैं।

आप भी देखें यह दोनों वीडियो:

Ad
Ad

धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 में खेलते हुए दिखे थे। 16वें सीजन में उन्होंने अपनी कप्तान में चेन्नई सुपर किंग्स को उनका पांचवां टाइटल जिताया था। इसके बाद उन्होंने अपने बाएं घुटने की सर्जरी करवाई थी और मौजूदा समय में अपना रिहैब पूरा करने में व्यस्त हैं। धोनी फैंस के लिए आईपीएल का अगला सीजन भी खेलना चाहते हैं जिसके लिए वह अपनी फिटनेस को बरकरार रखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि धोनी के अलावा टीम इंडिया के लगभग हर क्रिकेटर ने विक्रम लैंडर की सफलतापूर्वक लैंडिंग का जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए, इसके लिए इसरो और देशवासियों को बधाई दी। इनमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, आयरलैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के स्क्वाड को इसका जश्न मनाते देखा गया। जैसे ही चंद्रयान-3 ने चाँद की सतह पर लैंडिंग की, इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने तालियां बजाते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications