IPL 2023 - MS Dhoni ने किया दिल जीतने वाला काम...कप्तान की जगह अंबाती रायडू ने रिसीव की आईपीएल की ट्रॉफी

एम एस धोनी ने अंबाती रायडू को दिया मौका
एम एस धोनी ने अंबाती रायडू को दिया मौका

आईपीएल 2023 (IPL) का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) ने एक बड़ा फैसला लिया। आमतौर पर कप्तान ही किसी ट्रॉफी को रिसीव करते हैं लेकिन धोनी ने इस बार ये मौका अंबाती रायडू को दिया। अंबाती रायडू अपने संन्यास का ऐलान कर चुके हैं और ये उनका आखिरी आईपीएल मैच था और इसी वजह से एम एस धोनी ने उन्हें आईपीएल की ट्रॉफी उठाने का मौका दिया।

Ad

एम एस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का टाइटल पांचवीं बार अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। बारिश की वजह से सीएसके को 15 ओवर में 171 रनों का टार्गेट मिला और इसे उन्होंने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। रविंद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंद पर छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

एम एस धोनी की जगह अंबाती रायडू ने रिसीव की आईपीएल की ट्रॉफी

जब ट्रॉफी रिसीव करने की बारी आई तो एम एस धोनी के अलावा वहां पर अंबाती रायडू और रविंद्र जडेजा मौजूद थे। रायडू ने ट्रॉफी को उठाया और साथी खिलाड़ियों के पास लेकर गए।

आपको बता दें कि अंबाती रायडू का ये आखिरी आईपीएल मैच था। उन्होंने पहले ही अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। अंबाती रायडू ने आईपीएल के अपने करियर में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया और उन्होंने इस दौरान 6 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 3 बार मुंबई के लिए तो 3 ही बार चेन्नई के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीती। पिछले कई सीजन से वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications