महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताना पसंद करते हैं। जब भी उन्हें क्रिकेट से फुर्सत मिलती है तो उन्हें परिवार के साथ समय बिताते देखा जा सकता है। हाल ही में धोनी को अपनी बीटा जीवा के स्कूल में वार्षिक महोत्सव में शिरकत करते देखा गया। जीवा का यह पहला स्कूल वार्षिक फंक्शन था। धोनी ने स्कूल पहुंचकर अपनी बेटी जीवा के साथ साथ बाकी बच्चों को चीयर किया। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर भी जीवा के अकाउंट से एक फोटो साझा की गई जिसमें वो राजकुमारी की पोशाक में बहुत ही प्यारी लग रहीं थी। बाद में उन्हीं के अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें धोनी की गोदी में बैठी जीवा अपने पापा धोनी से बातचीत करती नज़र आ रही हैं। धोनी बाकी बच्चों से भी मस्ती में बाते करते नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो भारी मात्रा में देखा जा रहा है , प्रशंसक भी इसे शेयर कर रहे हैं। 3 वर्षीय जीवा के स्कूल का ये पहला वार्षिक उत्सव था। Play time pic.twitter.com/GOET33RuRQ — Ziva Singh Dhoni (@ZivaSinghDhoni) January 10, 2018 जीवा और धोनी की बातचीत का वीडियो यहाँ देखें: pic.twitter.com/qPydznBigE — Ziva Singh Dhoni (@ZivaSinghDhoni) January 10, 2018 इससे पहले भी धोनी और जीवा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे धोनी आईपीएल के कॉन्ट्रैक्ट साइन करते नज़र आ रहे थे और जीवा उनके पास खड़ी खेल रही थीं। जीवा भी अपने माता पिता की तरह एक स्टार बन चुकी हैं।