शाहरुख़ खान के जन्मदिन के जश्न की पार्टी में नजर आये एमएस धोनी, तस्वीर में दिखा स्टाइलिश अंदाज 

(Photo Courtesy: Aethiya Twitter)
(Photo Courtesy: Aethiya Twitter)

बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने गुरुवार (2 नवंबर) को अपना 58वां जन्मदिन मनाया। शाहरुख ने धूमधाम तरीके से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने शानदार पार्टी भी रखी थी जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई सितारे पहुंचे थे। इस पार्टी में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी पहुंचे थे और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

Ad

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के शाहरुख खान के जन्मदिन पार्टी में पहुंचने की तस्वीर जो सामने आई है, उसमें कैप्टन कूल का लुक काफी अलग नजर आया। धोनी इस पार्टी में ब्लैक कलर के शूट में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके लंबे बाल लुक में और भी चार चांद लगाते नजर आए। फैंस को धोनी की यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है और उनके इस शानदार लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Ad

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लंबे समय बाद किसी पार्टी में देखा गया है। वह आमतौर पर पार्टी में बहुत कम ही जाते हैं। हालांकि इस बार जन्मदिन खुद शाहरुख खान का था, ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी का यहां जाना बनता था। शाहरुख और धोनी के संबंध काफी अच्छे हैं, दोनों आईपीएल के दौरान कई बार एक दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते नजर आ चुके हैं।

आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी फैंस के बीच काफी रहती है। फैंस अपने इस चहेते सितारे को देखने के लिए बेचैन रहते हैं। हालाँकि, धोनी सिर्फ आईपीएल के दौरान ही क्रिकेट के मैदान पर नजर आते हैं। धोनी की कप्तानी में ही उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया था। अब फैंस उनको फिर से एक्शन में देखने के लिए आईपीएल 2024 का इंतजार कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications