एम एस धोनी ने अपनी विस्फोटक पारी से बनाया बड़ा रिकॉर्ड, खास मामले में मोहम्मद रिजवान से निकले आगे

एम एस धोनी की जबरदस्त पारी (Photo Credit - IPLT20)
एम एस धोनी की जबरदस्त पारी (Photo Credit - IPLT20)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी की। फैंस को उनके अंदर पुराने एम एस धोनी की झलक देखने को मिली। अपनी इस विस्फोटक पारी के दम पर एम एस धोनी ने एक अहम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वो अब टी20 क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बन गए हैं।

Ad

आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।

एम एस धोनी ने 37 रनों की धुआंधार पारी खेली

चेन्नई की टीम भले ही इस मैच में हार गई लेकिन एम एस धोनी ने जिस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी इस मुकाबले में की, उससे सभी फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आए। उन्होंने 16 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। धोनी ने जिस तरह से शॉट्स खेले उसे देखकर हर कोई हैरान था। उनके शॉट्स में ताकत काफी ज्यादा थी।

इसके साथ ही एम एस धोनी ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। स्पेशलिस्ट विकेटकीपर्स की लिस्ट में वो टी20 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अब टी20 क्रिकेट में 7036 रन हो गए हैं। जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 6962 रनों के साथ चौथे पायदान पर हैं। इस मामले में रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम है। उन्होंने अभी तक 8578 रन बनाए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर मौजूद हैं। बटलर ने अभी तक 7721 रन बनाए हैं। जबकि एम एस धोनी तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications