MS Dhoni Birthday Special: आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान, शानदार रिकॉर्ड्स पर एक नजर

एम एस धोनी ने अपने करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए थे
एम एस धोनी ने अपने करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए थे

MS Dhoni Birthday : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का आज जन्मदिन है। महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। एम एस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ मिलकर केक काटा और अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान साक्षी ने माही के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। एम एस धोनी ना केवल भारतीय क्रिकेट बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया को आईसीसी का हर एक टाइटल जिताया।

Ad

एम एस धोनी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं धोनी ने अपने करियर में कौन-कौन सी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और किस तरह उन्होंने टीम इंडिया को एक-एक करके तीनों आईसीसी ट्रॉफी दिलाई।

1.आईसीसी की तीनों ट्रॉफी (वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले एम एस धोनी इकलौते भारतीय कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में ही भारत ने तीनों ट्रॉफी अपने नाम की थी।

2.टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान एम एस धोनी ही हैं। उन्होंने 2007 में यह कारनामा किया था।

3.एम एस धोनी ने साल 2010 में आईसीसी टेस्ट मेस भी हासिल की थी।

4.धोनी ने साल 2010 में आईपीएल का टाइटल पहली बार जीता था।

5.2010 में ही चैंपियंस लीग टी20 का खिताब अपने नाम किया।

6.एम एस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया। टीम इंडिया ने 28 साल वनडे का वर्ल्ड कप जीता था।

7.आईसीसी टेस्ट मेस भी एम एस धोनी ने 2011 में हासिल किया था।

8.आईपीएल 2011 का टाइटल भी धोनी ने जीता था।

9.एम एस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब अपने नाम किया।

10.एम एस धोनी ने अपनी कप्तानी में चैंपियंस लीग टी20 का टाइटल 2014 में जिताया था।

11.भारतीय टीम ने धोनी की अगुवाई में एशिया कप 2016 का खिताब जीता।

12.आईपीएल 2018, आईपीएल 2021 और आईपीएल 2023 का टाइटल भी सीएसके ने एम एस धोनी की कप्तानी में ही जीता।

13.एम एस धोनी को पद्म श्री और पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications