MS Dhoni Retirement Plan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। वो इंटरनेशनल क्रिकेट तो 5 साल पहले ही छोड़ चुके हैं। लेकिन इसके बाद से वो आईपीएल में लगातार खेलते आ रहे हैं। संन्यास के बाद से ही हर सीजन के आखिर और हर सीजन की शुरुआत में एमएस धोनी के रिटायरमेंट प्लान की चर्चा होती रही है।
चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 आईपीएल टाइटल दिलाने वाले एमएस धोनी एक बार फिर से खेलने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2025 में वो अपना दमखम दिखाने जा रहे हैं और फैंस उनके मैदान में उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं हर बार की तरह इस सीजन से पहले धोनी के संन्यास की चर्चा शुरू हो गई है। उनके रिटायरमेंट प्लान के बारे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर में वो कब तक आईपीएल में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। हर कोई इस बात को जानना चाहता है कि धोनी एक-एक साल करके हर सीजन खेल रहे हैं तो आखिरकार वो कब आईपीएल को अलविदा कहेंगे। इस बार उन्होंने अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर चुप्पी तोड़ दी है और हैरान करने वाली बात कही है।
अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर धोनी ने तोड़ी चुप्पी
जी हां... आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होने जा रहा है। इस मैच से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर बड़ी बात कही है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने इस बार तो ये तक कह दिया कि जब तक वो चाहेंगे तब तक वो चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते रहेंगे। क्योंकि ये उनकी फ्रेंचाइजी है। धोनी ने ये तक कहा कि अगर वह व्हीलचेयर पर भी हुए तो भी यह फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ रखेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस से होने वाले मैच से ठीक पहले जियो हॉटस्टार के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा,
"मैं जब तक चाहूं सीएसके के लिए खेल सकता हूं। यह मेरी फ्रेंचाइजी है। अगर मैं व्हील चेयर पर भी हूं, तो भी वे मुझे ले जाएंगे।"