एमएस धोनी ने बड़े पर्दे पर मारी एंट्री, थलापति विजय के साथ दिखा धमाकेदार कैमियो

एम. एस. धोनी
एमएस धोनी और विजय थलापति की तस्वीर (photo credit: X/@Cine_vichaar, @ActorVijayTeam)

MS Dhoni Tamil Movie: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। देश भर में उनके लाखों फैंस हैं। फैंस धोनी की एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। उनके फैंस के लिए खुशखबरी है कि वह अब फिल्मों में नजर आने वाले हैं। साउथ की आने वाली फिल्म GOAT में तमिल फिल्मों के सुपर स्टार थलापति विजय हैं। विजय बहुत बड़े स्टार हैं। उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी फैंस को दीवाना बना देती है। इस फिल्म में उनके साथ स्टार क्रिकेटर एमएस धोनी भी नज़र आएंगे।

Ad

क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी की जगह आज तक कोई क्रिकेटर नहीं ले पाया है और ना ही ले पाएगा। धोनी अब फिल्मी दुनिया में भी अपना जौहर दिखाएंगे। आपको बता दें कि उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम धोनी इंटरटेमेंट लिमिटेड है। इस प्रोडक्शन हाउस ने एलजीएम नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस की है।

फिल्म में धोनी का क्या रहेगा रोल?

थलापति विजय की फिल्म गोट में एमएस धोनी का एक छोटा सा कैमियो दिखाया गया है। जिसमें वह एक आईपीएल मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं और इस मैच को विजय थलापति देख रहे हैं। धोनी का स्क्रीन टाइम काफी कम है, इसके बावजूद उन्होंने फिल्म की पूरी लाइमलाइट अपने हिस्से कर ली है। फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर को फिल्म मे देखने के लिए बेताब हैं। धोनी के ऊपर बनाई गई "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था। धोनी के जीवन पर बनी यह पिक्चर सुपरहिट साबित हुई थी।

youtube-cover
Ad

पूर्व क्रिकेटर भी आएंगे नजर

आपको बता दें कि विजय थलापति के अलावा मूवी में प्रभू देवा औत स्नेहा भी हैं। वहीं वेंकट प्रभू ने बताया कि धोनी फिल्म के फाइनल कट का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म में क्रिकेट मैच के दौरान ही उन्हें दिखाया गया है। वहीं इस फिल्म के जरिए भारत के पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications