भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। एम एस धोनी ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की और जिस सादगी के साथ उन्होंने खेला, उसी सादगी के साथ संन्यास भी ले लिया।
एम एस धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने लिखा कि अब मुझे रिटायर समझा जाए। एम एस धोनी के संन्यास लेते ही क्रिकेट जगत में जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। धोनी के फैंस उनके इस फैसले से निराश दिखे वहीं कई क्रिकेट दिग्गजों ने उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दी।
एम एस धोनी के नाम वर्ल्ड क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए सबकुछ किया और टीम को बुलंदियों तक पहुंचाया। हम आपको इस आर्टिकल में एम एस धोनी के करियर के कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे। इन रिकॉर्ड्स को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
ये भी पढ़ें: एम एस धोनी और सुरेश रैना के बीच वनडे में हुई 5 सबसे बड़ी साझेदारियां
एम एस धोनी के करियर के कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड्स
एम एस धोनी का कप्तानी रिकॉर्ड
1.आईसीसी की सभी तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान - एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई।
2.सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड - 332
3.भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट (60), वनडे (200) और टी20 अंतरराष्ट्रीय (73) में कप्तानी का रिकॉर्ड, साथ ही भारत की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे (110) और टी20 अंतरराष्ट्रीय (42) जीतने वाले कप्तान।
4.सबसे ज्यादा 270 टी20 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड और 160 टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व के एकमात्र कप्तान।
5.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर - 211
ये भी पढ़ें: एमएस धोनी के 7 रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ना लगभग असंभव है