एम एस धोनी ने भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया था - मिस्बाह उल हक

मिस्बाह उल हक और एम एस धोनी
मिस्बाह उल हक और एम एस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी के संन्यास के बाद पाकिस्तान के कोच मिस्बाह उल हक ने उनको लेकर बड़ा बयान दिया है। मिस्बाह उल हक ने एम एस धोनी को महान कप्तान बताया और कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह से बदल कर रख दिया।

Ad

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्बाह उल हक ने एम एस धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन तरीके से भारतीय क्रिकेट की सेवा की। मिस्बाह उल हक ने कहा,

एम एस धोनी भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने काफी अच्छी तरह से भारतीय क्रिकेट की सेवा की। मेरे हिसाब से वो एक महान खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट का अप्रोच बदल दिया। उन्होंने भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।

मिस्बाह उल हक ने आगे कहा,

जिस तरह से एम एस धोनी ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया वो काबिलेतारीफ है। वो टीम को काफी आगे ले गए और सीनियर से जूनियर खिलाड़ियों में काफी अच्छी तरह से ट्रांसफॉर्म किया। उन्होंने भारतीय टीम का पूरा कल्चर ही बदल दिया और पूरे भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलकर रख दिया। उन्होंने क्रिकेट की काफी सेवा की।

ये भी पढ़ें: एम एस धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर के बेहतरीन रिकॉर्ड्स

एम एस धोनी और मिस्बाह उल हक ने कई वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ

आपको बता दें कि जब एम एस धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था, तब एम एस धोनी ही भारतीय टीम के कप्तान थे। फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ था और पाकिस्तानी टीम की कमान मिस्बाह उल हक के पास थी।

मिस्बाह उल हक आखिर तक क्रीज पर डटे हुए थे लेकिन आखिरी ओवर में वो एक गलत शॉट खेलकर आउट हो गए थे और भारत वर्ल्ड चैंपियन बन गया था।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो डालते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया और संन्यास की घोषणा भी कर दी। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए कप्तानी के अलावा बेस्ट फिनिशर की भूमिका भी निभाई।

ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली ने एम एस धोनी के संन्यास को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications