महेंद्र सिंह धोनी महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल रिकॉर्ड के मामले में आगे ही देखा जाता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 4000 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने इस उपलब्धि को हासिल कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी पिछले 13 सालों से आईपीएल खेल रहे हैं और ग्यारह सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले हैं।आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट से भी महेंद्र सिंह धोनी ने दो सीजन खेले थे। आईपीएल में धोनी के कुल रनों की संख्या 4596 है। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए वह 4000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। यह भी एक बड़ी बात है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।सबसे ज्यादा मैचों का कीर्तिमान महेंद्र सिंह धोनी के नाम इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। आईपीएल में 200 मुकाबले खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी इकलौते खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा उनसे पीछे हैं और उन्होंने 197 मैच अब तक आईपीएल में खेले हैं। सुरेश रैना के पास महेंद्र सिंह धोनी से पहले 200 मैच खेलने का मौका था लेकिन वह इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। उनके नाम 193 आईपीएल मैच है।4000 runs and counting for @msdhoni in yellow 💛#Dream11IPL pic.twitter.com/EeFFzgJQ8i— IndianPremierLeague (@IPL) October 19, 2020राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की बेहद खराब बल्लेबाजी रही। उन्होंने बीस ओवर में 125 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 28 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपरकिंग्स से इस तरह के खेल की उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। टीम के बड़े खिलाड़ी चल नहीं पा रहे हैं और मैच दर मैच चेन्नई की टीम प्लेऑफ़ से बाहर होने की तरफ बढ़ रही है। पिछले दो आईपीएल फाइनल खेलने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का खेल इस बार काफी खराब रहा है।