"हमने धोनी को बाइक दी और वह पहले दिन ही गायब हो गए"- CSK के मालिक का बड़ा खुलासा

Neeraj
India v England - 5th One Day International
India v England - 5th One Day International

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी ने जितनी सफलता भारतीय टीम के साथ हासिल की है उतनी ही उन्होंने IPL में अपनी फ्रेंचाइजी CSK के लिए भी हासिल की है। धोनी चेन्नई में अपने होमटाउन झारखंड से अधिक फेमस हैं और उन्हें इस शहर में काफी प्यार मिलता है।

Ad

CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने धोनी के बाइक से लगाव के बारे में बातचीत की है और खुलासा किया है कि धोनी बाइक मिलने के बाद गायब हो जाते हैं। श्रीनिवासन ने कहा,

पहले दिन से ही हमने उन्हें एक बाइक दे दी थी और वह इसके बाद गायब हो गए थे। वह पूरे शहर में चक्कर मारते रहते थे। वह चेन्नई से इतना प्यार क्यों करते हैं और चेन्नई उन्हें इतना क्यों चाहती है उसका मुख्य कारण है कि आप मैच के दिन अचानक देखेंगे कि वह बाइक से आए हैं। उन्होंने शहर का कोना-कोना बाइक से घूम लिया है। यह भी उन्होंने अपने हिसाब से किया है और खुद को शहर से परिचित कराया है।

चेपक में ही IPL को अलविदा कहना चाहते हैं धोनी

धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन IPL में खेलना जारी रखा था। 2020 में ऐसा पहली बार हुआ था कि चेन्नई की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी, लेकिन इसके बावजूद धोनी ने संन्यास की घोषणा नहीं की थी। उन्होंने अपनी टीम की शानदार वापसी कराई और 2021 में चौथी बार CSK को चैंपियन बनाया। सीजन का दूसरा चरण UAE में खेला गया था और इसी कारण धोनी ने फिर से संन्यास घोषित नहीं किया।

2022 सीजन के लीग मुकाबले महाराष्ट्र में खेले गए और इस बार भी CSK का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, लेकिन धोनी चेपक में ही IPL को अलविदा कहने का मूड बनाए हुए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications