Video: खेत की ट्रैक्टर से जुताई करते नजर आए एमएस धोनी, फैंस को पंसद आया नया अवतार 

खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए एमएस धोनी
खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए एमएस धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद, सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल (IPL) के 16वें सीजन में धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कमान संभालेंगे। 41 वर्षीय धोनी इस समय अपने शहर रांची में हैं। जहाँ वह ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिताने में व्यस्त हैं। इस बीच धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की जुताई करते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ad

बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहते हैं। हालाँकि, धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। धोनी ने आखिरकार लगभग दो सालों बाद, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी रांची में अपने फार्महाउस पर सब्जियां और फल उगाते हैं और इसकी कुछ तस्वीरें व वीडियो वो फैंस के लिए पहले भी शेयर कर चुके हैं, लेकिन धोनी सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहना पसंद करते हैं। ऐसे में जब बुधवार शाम उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इतने समय बाद, कोई वीडियो पोस्ट किया तो देखते-देखते ये वायरल हो गया।

इस वीडियो में दाएं हाथ का यह बल्लेबाज ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई करने के बाद, उसको रोटावेटर के जरिये बराबर करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,

कुछ नया सीखकर अच्छा लग रहा है लेकिन काम खत्म करने में काफी ज्यादा समय ले लिया।
Ad

आईपीएल 2023 की तैयारियों में जुटे हैं एमएस धोनी

गौरतबल है कि आईपीएल 2023 के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ महीने रह गए। ऐसे में सीएसके के कप्तान ने आगामी सत्र के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में धोनी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें वह रांची के अपने घरेलू मैदान पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications