एम एस धोनी ने जन्मदिन पर टेनिस का मैच देखा (Photo Credit - IPLT20)भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके करोड़ों फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं धोनी ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर स्टेडियम में जाकर विंबलडन मैच का भी लुत्फ उठाया।एम एस धोनी ने राफेल नडाल और टेलर फ्रिट्ज के बीच मुकाबले का लुत्फ उठाया। आईपीएल में उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी तस्वीरें शेयर की। वहीं खास बात ये रही कि खुद विबंलडन ने भी धोनी की तस्वीर शेयर की और कहा कि एक इंडियन आइकन इस मुकाबले को देख रहे हैं।विंबलडन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की एम एस धोनी की तस्वीरWimbledon@WimbledonAn Indian icon watching on #Wimbledon | @msdhoni143741798An Indian icon watching on 🇮🇳#Wimbledon | @msdhoni https://t.co/oZ0cNQtpXYकेवल एम एस धोनी ही इकलौते इंडियन नहीं थे जो विंबलडन का मुकाबला देख रहे थे। पूर्व दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर भी वहां पर मौजूद थे और लाइव मुकाबले का लुत्फ उठा रहे थे।Karamdeep 🎥📱@oyeekd12.45 am in India and all eyes on screens. In the stands we have MS Dhoni and Sunil Gavaskar cheering for Indian star- Sania Mirza.#Wimbledon #Wimbledon202283912.45 am in India and all eyes on screens. In the stands we have MS Dhoni and Sunil Gavaskar cheering for Indian star- Sania Mirza.#Wimbledon #Wimbledon2022 https://t.co/ToS7oylrXQआपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की और भारतीय टीम को नए मुकाम तक पहुंचाया। एम एस धोनी की अगर बात करें तो वो दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीती।टीम ने सबसे पहले धोनी की कप्तानी में 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।इसके अलावा एम एस धोनी ने अपनी कप्तानी में चार बार आईपीएल की ट्रॉफी भी जीती। वो आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने 2008 में अपने आईपीएल करियर की शुरूआत की थी और तबसे लेकर अभी तक लगातार खेल रहे हैं और सीएसके को एक चैंपियन टीम बनाने में उनका काफी अहम योगदान रहा है।