आईपीएल 2021 (IPL) का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) के लिए अच्छा नहीं रहा। एक तरफ जहां टीम को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं कप्तान एम एस धोनी के ऊपर जुर्माना भी लगाया गया। स्लो ओवर रेट के लिए एम एस धोनी के खिलाफ ये कार्रवाई की गई। एम एस धोनी के ऊपर 12 लाख का फाइन लगाया गया। आईपीएल की मीडिया रिलीज में इसकी जानकारी दी गई। रिलीज के मुताबिकमिनिमम ओवर रेट को लेकर इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की ये पहली गलती थी और इसीलिए एम एस धोनी के ऊपर 12 लाख का फाइन लगाया गया है।आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए चेन्नई ने 7 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए दिल्ली की टीम ने 19वें ओवर में 3 विकेट पर 190 रन बनाकर मैच जीत लिया।WATCH - 4,4,4 - Shaw takes on ShardulThe #DelhiCapitals opener goes berserk as he smashes Shardul Thakur for three boundaries in one over.📽️📽️https://t.co/U7QgT6FRYj #VIVOIPL #CSKvDC— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2021चेन्नई सुपर किंग्स को मिली दिल्ली कैपिटल्स से हारटॉस हारकर पहले खेलते हुए चेन्नई की शुरुआत खराब रही। फाफ डू प्लेसी और ऋतुराज गायकवाड़ क्रमशः 0 और 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद मोईन अली ने सुरेश रैना के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। मोईन अली ने 24 गेंद पर 36 रन बनाए और लंबे समय बाद वापसी कर रहे सुरेश रैना ने 36 गेंद में 54 रन बनाए। जडेजा ने 17 गेंद पर 26 और सैम करन ने 15 गेंद पर 34 रन बनाकर सीएसके को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। पृथ्वी शॉ 38 गेंद में 72 रन बनाकर आउट हुए और धवन ने 54 गेंद में 85 रनों की पारी खेली।