महेंद्र सिंह धोनी ग्राफिक उपन्यास में अलग अवतार में दिखे

महेंद्र सिंह धोनी कुछ इस तरह नज़र आ रहे हैं
महेंद्र सिंह धोनी कुछ इस तरह नज़र आ रहे हैं

Ad

आईपीएल (IP) नीलामी की तैयारियां कर रहे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक नया अवतार सामने आया है। विरज़ू स्टूडियोज ने मिडास डील्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आज अपने आगामी ग्राफिक उपन्यास, अथर्व - द ओरिजिन का मोशन पोस्टर जारी किया। इसमें महेंद्र सिंह धोनी एक अलग ही लुक में नज़र आ रहे हैं।

एक सुपरहीरो और योद्धा नेता के रूप में एमएस धोनी को इस पोस्टर में दर्शाया गया है। आधिकारिक मोशन पोस्टर आज क्रिकेटर द्वारा अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर जारी किया गया। मोशन पोस्टर में धोनी किसी योद्धा की तरह नज़र आ रहे हैं, जो प्रशंसकों को अथर्व की दुनिया की एक झलक देते हैं और साथ ही एक सुपरहीरो के रूप में उनके पहले लुक की झलक भी दिखाते हैं।

अथर्व को बनाने वाले रचनाकारों ने इसकी रहस्यमयी दुनिया को बनाने के लिए लिए कलाकारों की टीम के साथ वर्षों तक कार्य किया है। पाठकों को एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। इस ग्राफिक उपन्यास में 150 से भी ज्यादा चित्रण दर्शाए गए हैं। इसे काफी मनोरंजक बनाने का प्रयास किया गया है।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस पर कहा कि मैं इस परियोजना से जुड़कर रोमांचित हूं और यह वास्तव में एक रोमांचक वेंचर है। अथर्व - द ओरिजिन एक आकर्षक कहानी और मनोरम ग्राफिक उपन्यास है।

गौरतलब है कि आईपीएल की मेगा नीलामी आगामी कुछ दिनों बाद होनी है। ऐसे में धोनी चेन्नई में हैं और टीम मालिकों के साथ मिलकर रणनीति पर कार्य कर रहे हैं। नीलामी में बड़े नामों को अपनी टीम में शामिल करने के उद्देश्य से वे काम काम कर रहे हैं। पिछले साल आईपीएल में खिताब हासिल करने वाली चेन्नई की टीम से इस बार भी उम्मीदें रहेंगी और धोनी की लीडरशिप में ये उम्मीदें और ज्यादा बढ़ जाती हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications