महेंद्र सिंह धोनी की बिना कप्तान के रूप में 5 बेस्ट पारियां

183* vs श्रीलंका, जयपुर (2005)
Ad

183 dhoni

'धोनी का दिवाली धमाका' टाइटल के साथ अगले दिन की सुर्खियां बनी जब भारत को नया पॉवर हिटर मिला, जिसने एक पारी में लगभग कई वन-डे रिकॉर्ड्स को चुनौती दे डाली। जयपुर स्टेडियम जो 6 महीने पहले बंजर जमीन बनी पड़ी थी, अब इतिहास का हिस्सा बन चुकी थी क्योंकि धोनी ने वन-डे में विकेटकीपर द्वारा बनाए सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था। यह रिकॉर्ड अब भी उनके नाम दर्ज है। 7/1 के स्कोर पर क्रीज पर उतरे धोनी अलग ही अवतार में नजर आए। उन्होंने चामिंडा वास की गेंद पर ऑफ़साइड में कुछ बेहतरीन स्ट्रोक्स खेले और फिर अपने गियर बदलते हुए स्पिनरों की धज्जियां उड़ा दी। धोनी ने उपुल चंदना को बिलकुल नेट गेंदबाज के जैसे बर्ताव किया तथा फरवीज महरूफ व दिलहारा फ़र्नांडो की गेंदों पर जमकर प्रहार करते हुए अपना लोहा मनवाया। धोनी ने लांगऑन पर लंबा छक्का मारकर लक्ष्य का सफल पीछा किया, जो कि पारी का उनका 10वां छक्का था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications