- 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच
Ad
आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, और क्रीज पर धोनी और रायडु मौजूद थे। धोनी को अपनी मैच फीनिशिंग क्षमता पर पूरा यकीन था, और उन्होंने आखिरी ओवर की हर गेंद का सामना किया, और रायडु को एक बार भी स्ट्राइक नहीं दी। जिसकी कीमत भारत को हार कर चुकानी पड़ी। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो गेंद शेष थी, और भारत को पांच रन की दरकार थी। धोनी ने अगली गेंद को डीप शॉट लेग की ओर खेला और सिंगल लेकर रायडु को स्ट्राइक देने की बजाय वो अपने जगह पर ही खड़े रहे, उन्होंने आखिरी गेंद खुद खेलने का फैसला किया लेकिन आखिरी गेंद पर एक ही रन ले पाए और इसी के साथ भारत ये मुकाबला हार गया।
Edited by Staff Editor