"ये मत सोचना मेरी वाली अलग है"- एमएस धोनी ने युवा लड़कों को रिलेशनशिप के मामले में दी मजेदार सलाह, देखें वीडियो 

Photo Courtesy: Blastin2016
Photo Courtesy: Blastin2016

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की गिनती भारत (Team India) के सबसे सफल कप्तानों में होती है। वह विश्व के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती हैं। धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन आज भी फैंस के बीच उनके प्रति वही सम्मान और प्यार बरकरार है। 42 वर्षीय धोनी मैदान पर अक्सर साथी खिलाड़ियों को अहम सलाह देते नजर आते हैं, जिससे उन्हें और टीम दोनों को फ़ायदा मिलता है। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस बार 'कैप्टन कूल' युवा लड़कों को रिलेशनशिप से जुड़ी एक जरुरी सलाह दे रहे हैं।

Ad

हाल ही में धोनी एक प्रमोशनल इवेंट के सिलसिले में फैंस से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट से लेकर आईपीएल करियर से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब दिए। इसी बीच धोनी ने आजकल के नौजवान युवाओं को सलाह देते हुए कहा, 'अगर आपको जिंदगी में कोई ऐसा मिल गया है, जिसके साथ रहने में आपको ख़ुशी मिलती है तो प्लीज आप उनसे शादी कर लें। जो यहाँ पर बैचलर हैं, उनको हमेशा एक गलतफहमी रहती है जिसे मैं क्लियर करना चाहूंगा। ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।'

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की हार के बाद मैंने खुद को रिटायर मान लिया था- एमएस धोनी

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान धोनी का भारत के लिए आखिरी मुकाबला 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल था, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराया था। उस मुकाबले में धोनी के रन आउट से लाखों भारतीय फैंस का दिल टूट गया था। हालाँकि, टूर्नामेंट के एक साल बाद धोनी ने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास की घोषणा की थी। इस इवेंट में उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा,

मेरे लिए वो भारत के लिए खेलने का आखिरी दिन था। मैंने रिटायरमेंट एक साल बाद लिया, लेकिन सच यही है कि मैं उसी दिन रिटायर हो गया था। लेकिन मैं उस टाइम रिटायरमेंट का ऐलान नहीं करना चाहता था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications