'जेबकतरों से भी तेज उनका हाथ है',MS Dhoni को ICC हाल ऑफ फेम में शामिल किए जाने को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

2025 IPL - Chennai Super Kings v Rajasthan Royals - Source: Getty
2025 IPL - Chennai Super Kings v Rajasthan Royals - Source: Getty

Ravi Shastri Hilarious Tribute To MS Dhoni : टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एम एस धोनी को आईसीसी की तरफ से बड़ा सम्मान मिला है। एम एस धोनी को क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा एम एस धोनी को लेकर जेबकतरे का उदाहरण दिया है। रवि शास्त्री ने धोनी के विकेटकीपिंग स्किल की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी के हाथ जेबकतरों से भी तेज हैं।

Ad

धोनी 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें आईसीसी ने इस खास सम्मान से नवाजा है। 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल प्लेयर्स में होती है। इसी के साथ वह विश्व के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी (सीमित ओवरों में) जीती हैं। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

रवि शास्त्री ने एम एस धोनी को लेकर दी प्रतिक्रिया

वहीं एम एस धोनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। आईसीसी के इवेंट के दौरान रवि शास्त्री ने कहा,

मैंने एम एस धोनी के टेंपरामेंट जैसा कोई खिलाड़ी नहीं देखा। उनका स्वभाव कभी नहीं बदलता। वो जीरो पर आउट हो जाएं, वर्ल्ड कप जीत जाएं, शतक लगा दें, दोहरा शतक लगा दें लेकिन हमेशा एक जैसे ही रहते हैं। उनके अंदर कोई बदलाव नहीं आता है। मैंने कम से कम भारत के किसी खिलाड़ी में ऐसा नहीं देखा है। इसमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। वो भी कई बार नाराज हो जाते थे। एम एस धोनी के हाथ जेबकतरों से भी तेज थे। अगर आप भारत में हैं और कोई बड़ा मैच खासकर अहमदाबाद में है तो फिर आप नहीं चाहते कि आपके पीछे एम एस धोनी हों। आपका पर्स तुरंत गायब हो जाएगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications