मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 87 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली। एम एस धोनी ने इस सीरीज में लगातार 3 अर्धशतक लगाए और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। साथ ही धोनी ने इस पारी के बाद अपने संन्यास को लेकर भी चुटकी ली।।दरअसल मैच खत्म होने बाद पवेलियन लौटते वक्त धोनी ने गेंद अपने हाथ में पकड़ रखी थी। जैसे ही वो बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के पास पहुंचे तो उन्होंने कोच को गेंद थमाते हुए कहा गेंद ले लो वरना लोग कहेंगे कि संन्यास के लिए गेंद हाथ में उठाया है। देखिए धोनी का वो वीडियो:#Dhoni to Bangar, handing over the match ball: Bolenge retirement ke liye utaaya hai 😂And WTF is #Khaleel doing to Shami? 🙈 #AusvInd pic.twitter.com/VrcsO6ZY78— Harsha ‏ہرشا (@Hramblings) January 18, 2019आपको बता दें कि जुलाई 2018 में इंग्लैंड से मैच हारने के बाद भी धोनी गेंद अपने हाथ में लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद ये अफवाह उड़ी थी कि धोनी अब संन्यास की घोषणा करें देंगे। इसीलिए उन्होंने गेंद अपने हाथ में थाम रखी थी। हालांकि बाद में धोनी ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था कि वह सिर्फ ये देखने के लिए गेंद लेकर आये थे ताकि पता चल सके हमारे गेंदबाजों को पर्याप्त रिवर्स स्विंग क्यों नहीं मिल रहा था। हमें इन्हीं मैदानों पर अगले साल विश्वकप खेलना है तो यह बेहद जरूरी है कि हमे पर्याप्त स्विंग मिले। इंग्लैंड के गेंदबाज गेंद को रिवर्स स्विंग कर पा रहे हैं तो हमें यह निश्चित ही सोचना चाहिए।धोनी ने ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद इसीलिए मज़ाकिया अंदाज़ में यह बात कही। इससे पता चलता है कि धोनी बल्लेबाजी के साथ-साथ हाजिरजवाबी में भी माहिर हैं। हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि विश्व कप 2019 के बाद एम एस धोनी संन्यास ले लेंगे।Get Cricket News In Hindi Here.