अभ्यास सत्र के दौरान CSK के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ (Photo Credit: CSK)चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। CSK की सोशल मीडिया हैंडल पर अभ्यास करते हुए धोनी की एक फोटो शेयर की गई है। CSK की टीम में शामिल जो भी खिलाड़ी फिलहाल इंटरनेशनल ड्यूटी पर नहीं है उन्होंने सूरत में अभ्यास शुरू कर दिया है। टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग और लक्ष्मीपति बालाजी भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं।Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du!@ChennaiIPLGet Set #THA7A #WhistlePodu 🦁7:39 PM · Mar 7, 2022297853009Get Set 🚁#THA7A #WhistlePodu 🦁💛 https://t.co/glslDfdnniIPL 2022 के पहले मुकाबले में KKR के खिलाफ CSK को लीड करेंगे धोनीChennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du!@ChennaiIPLBowling aa? Fielding aa? Vaathis in the house!#SingamsInSurat #WhistlePodu3:20 PM · Mar 7, 202210084766Bowling aa? Fielding aa? Vaathis in the house!#SingamsInSurat #WhistlePodu https://t.co/98p6336INx26 मार्च को होने वाले इस सीजन के पहले मुकाबले में धोनी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ CSK की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। पिछले साल इन्हीं दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था। 2022 सीजन का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस साल IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं।CSK के ग्रुप में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), पंजाब किंग्स (PBKS) और एक नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (GT) को रखा गया है। दूसरे ग्रुप में मुंबई इंडियंस (MI) के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और दूसरी नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को रखा गया है। CSK अपने ग्रुप की सभी टीमों से दो-दो मैच खेलेगी और इसके अलावा वे दूसरे ग्रुप की MI के खिलाफ भी दो मैच खेलेंगे।दूसरे ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ CSK एक-एक मैच खेलेगी। CSK का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला 20 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन का पूरा लीग स्टेज महाराष्ट्र में ही खेला जाएगा। 70 में से 55 मुकाबले मुंबई के तीन स्टेडियमों में तो वहीं 15 मुकाबले पुणे में खेले जाएंगे। मुंबई के तीन स्टेडियम वानखेड़े, ब्रेबोर्न और डी वाई पाटिल स्टेडियम होंगे।