एमएस धोनी भी होंगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान को मिला न्योता

एमएस धोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मिला न्योता (PIC: Twitter)
एमएस धोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मिला न्योता (PIC: Twitter)

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन होगा, जिसके लिए लोगों को आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। धोनी के अलावा लीजेंड सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह समेत अन्य क्रिकेटरों को भी न्योता मिला है। इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अलग-अलग क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

Ad

सीएसके के कप्तान धोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता 15 जनवरी को रांची में उनके घर पर दिया गया। उन्हें यह निमंत्रण आरएसएस के सह प्रांत सचिव धनंजय सिंह से मिला और इस दौरान बीजेपी के प्रदेश संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे। हालाँकि, पूर्व भारतीय कप्तान धोनी समारोह में शामिल होंगे या नहीं, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

Ad

क्रिकेट की बात करें, तो 42 वर्षीय धोनी वर्तमान समय में आईपीएल 2024 की तैयारी में जुटे हुए हैं। 17वें सीजन के लिए चेन्नई ने उन्हें रिटेन किया है और वो आगामी सीजन में टीम की कमान सँभालते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2023 में उनकी अगुवाई में सीएसके ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में गुजरात टाइटंस को पटखनी देकर अपना पांचवां टाइटल जीता था।

पिछले सीजन में धोनी घुटने की चोट के चलते थोड़ी परेशानी में दिखे थे। हालाँकि, सीजन के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी करवाने का फैसला लिया था और अब वो अपना रिहैब पूरा करने के बाद पूरी तरह से फिट हैं। पिछले दिनों धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था, जिसमें वो प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाजी करते दिखे थे। धोनी की कोशिश संभवतः अपने आखिरी आईपीएल सीजन में चेन्नई को छठा टाइटल जिताने की होगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications