सचिन तेंदुलकर जितना सम्मान उन्हें मिलता है...भारत के दिग्गज क्रिकेटर को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

England v India: 1st npower Test - Day Two
सचिन तेंदुलकर और एम एस धोनी मैच के दौरान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) को लेकर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर को जितना प्यार और सम्मान उनके करियर के दौरान मिलता था, उतना ही प्यार और सम्मान एम एस धोनी को भी मिलता है।

Ad

एम एस धोनी की अगर बात करें तो वो दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीती। टीम ने सबसे पहले धोनी की कप्तानी में 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। वो आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई। वहीं एम एस धोनी के नाम बैटिंग और विकेटकीपिंग के भी कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं।

एम एस धोनी एक कल्ट हीरो की तरह हैं - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा के मुताबिक जैसे-जैसे धोनी का करियर आगे बढ़ता गया लोगों का प्यार भी उनके लिए बढ़ता ही गया। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,

एम एस धोनी एक कल्ट हीरो की तरह हैं। जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ता गया, उनके लिए वो प्यार और सम्मान अलग लेवल पर चला गया। जितना प्यार और सम्मान धोनी को मिल रहा है, ऐसा ही सचिन तेंदुलकर को भी मिलते हुए मैंने देखा था।

आपको बता दें कि कप्तानी की जब बात होती है तो हमेशा एम एस धोनी का ही उदाहरण दिया जाता है कि वो किस तरह से कप्तानी करते हैं। एम एस धोनी अब आईपीएल के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। वो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे और उनकी निगाह एक और आईपीएल टाइटल पर होगी। ये सीजन धोनी के आईपीएल करियर का शायद आखिरी सीजन भी हो सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications