एम एस धोनी अभी फिनिश नहीं हुए हैं, वो फिनिशर हैं, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का बयान

Nitesh
एम एस धोनी इस सीजन काफी अच्छे लय में हैं (Photo Credit - IPLT20)
एम एस धोनी इस सीजन काफी अच्छे लय में हैं (Photo Credit - IPLT20)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) को लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। कैफ के मुताबिक जिस तरह से धोनी ने अभी तक दो मैचों में बल्लेबाजी की है उसे देखकर ये बिल्कुल नहीं लगता है कि उनके अंदर का क्रिकेट खत्म हो गया है। कैफ के मुताबिक एम एस धोनी अभी फिनिश नहीं हुए हैं बल्कि वो फिनिशर हैं।

Ad

एम एस धोनी ने अभी तक आईपीएल 2022 में दो मैचों में 66 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा है। इसके अलावा वो अभी तक किसी भी मुकाबले में आउट भी नहीं हुए हैं। इससे पता चलता है कि वो कितने बेहतरीन लय में हैं।

हमें पुराने एम एस धोनी इस साल देखने को मिल सकते हैं - मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ के मुताबिक ये वो साल हो सकता है जब एम एस धोनी हमें अपने पुराने फॉर्म में दिख सकते हैं। स्पोर्ट्सकीड़ा के "एसके मैच की बात" शो में कैफ ने एम एस धोनी को लेकर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा "धोनी अभी फिनिश नहीं हुए हैं, बल्कि वो फिनिशर हैं। लोगों ने कहा कि उनका समय अब खत्म हो गया है और ये उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, दोनों ही मैचों में नाबाद रहे। इस साल शायद हमें वो पुराने धोनी देखने को मिलें जो पहली ही गेंद से बाउंड्री लगाना शुरू कर देते थे। कागजों में उन्होंने कप्तानी छोड़ी दी है और इसी वजह से वो ज्यादा दबाव में नहीं होंगे। इसलिए हमें वो धोनी देखने को मिल सकता है जो गेंद को स्टेडियम के बाहर मारता था। महाराष्ट्र में विकेट बल्लेबाजों के हिसाब से हैं और जिस तरह से उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया था उससे पता चलता है कि वो अच्छे लय में हैं।"

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications