"महेंद्र सिंह धोनी 50 साल के श्रेष्ठ कप्तानों में शामिल हैं"

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

Ad

ग्रेग चैपल ने महेंद्र सिंह धोनी को पिछले 50 साल के सबसे बेहतरीन कप्तानों की लिस्ट में शामिल किया है। ग्रेग चैपल के अनुसार भारत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है। महेंद्र सिंह के करियर का शुरुआती दौर चल रहा था तब ग्रेप चैपल भारतीय टीम के कोच हुआ करते थे। महेंद्र सिंह धोनी के शुरुआती समय का जिक्र भी ग्रेग चैपल ने किया।

ग्रेग चैपल ने महेंद्र सिंह धोनी कोए एक बेहतरीन इंसान बताते हुए कहा कि मेरा उनके साथ अनुभव काफी शानदार रहा। वह एक पॉजिटिव व्यक्ति हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी का मजाकिया लहज़ा भी पसंद आने की बात ग्रेग चैपल ने कही। ग्रेग चैपल ने महेंद्र सिंह धोनी को एक खुला और बेबाक इंसान बताया।

यह भी पढ़ें:2 बल्लेबाज जो आईपीएल मैच में नाबाद 99 रन बनाकर लौटे

महेंद्र सिंह धोनी की हुई तारीफ़

ग्रेग चैपल ने महेंद्र सिंह धोनी के व्यक्तित्व की बात करते हुए कहा कि उनमें फर्जी विनम्रता नहीं है। उन्हें लगता है कि वह इस काम को कर सकते हैं, तो वह उसे आसानी से करते हैं। जितने भी भारतीय कप्तान मैंने देखे हैं, उनमें महेंद्र सिंह धोनी बेस्ट हैं। उन्हें कप्तानी की श्रेणी में सबसे आगे रखूंगा।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

ग्रेग चैपल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के मार्क टेलर, इयान चैपल, वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और इंग्लैंड के मिशेल बियर्ले के साथ सबसे प्रेरणादायी कप्तानों में शामिल है।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगाँठ के मौके पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इस घोषणा के साथ ही क्रिकेट जगत से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हुआ जो अब तक चल रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ सुरेश रैना ने भी यही चौंकाने वाला फैसला उस दिन लिया था। दोनों खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल में खेलते हुए नजर आएँगे।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications