धोनी का चयन करना मेरा सबसे बेहतरीन निर्णय रहा : रॉय

पूर्व भारतीय चयनकर्ता प्रणब रॉय ने स्वीकार किया है कि 2004 में बांग्लादेश दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी का चयन उनके लिए सबसे अच्छा निर्णय रहा है। उन्होंने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि धोनी भली भांति जानते हैं कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय की कप्तानी कब और किस समय कोहली के हाथों में सौंपनी चाहिय। रॉय ने बताया कि 2004 में धोनी के चयन से पहले ये अनुमान लगाया जा रहा था कि राहुल द्रविड़ के बाद कौन भारतीय टीम की विकेट कीपिंग को संभालने के लिए सबसे सक्षम होगा। लेकिन काफी बहस के बाद किरण मोरे के नेतृत्व में चयनकर्ताओं ने भारतीय विकेट कीपर के लिए दिनेश कार्तिक, पार्थिव पटेल और दीप दस गुप्ता के उपर, उस समय सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी को ही चुना। इसके अलावा यही सीन महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक "द अनटोल्ड स्टोरी" में भी दिखाया गया है। जब रॉय से सिलेक्शन मीटिंग के बारे में पूछा गया तो रॉय ने बताया कि धोनी के चयन से पहले हमारे पास दो और नाम थे जो भारतीय टीम के विकेट कीपिंग पद के लिए चयनित किये गए थे। वो दो नाम दीप दास गुप्ता और पार्थिव पटेल के थे। रॉय ने कहा कि उन दोनों के अलावा वो सिर्फ धोनी का ही चयन करना चाहते थे। आखिर में उन्होंने दीप दास गुप्ता और पार्थिव पटेल को ज्यादा तवज्जो न देते हुए महेंद्र सिंह धोनी को ही भारतीय विकेटकीपर के लिए चुना। उन्होंने कहा, हालाँकि पार्थिव और कार्तिक, दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वो दोनों इस वक़्त भी लाजवाब क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन धोनी का मामला उनसे बिल्कुल भिन्न है। क्योंकि उस समय धोनी की छवि बाकि भारतीय विकेट कीपरो के मुकाबले बहुत उपर थी। इसके अलावा उन्होंने उस वक़्त अपने हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसकी वजह से हमने धोनी को ही विकेटकीपिंग पद के लिए चुना था। उन्होंने कहा कि 2004 में मैंने जो धोनी का चयन किया वो निर्णय आज भी मेरे सबसे बेहतरीन तजुर्बों में से एक है। आखिर में उन्होंने कहा कि धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और सीमित ओवरों के क्रिकेट में किसी के लिए भी उनकी भरपाई कर पाना नामुमकिन सी बात है। वो एक तजुर्बेकार खिलाडी हैं और साथ में एक बेहतरीन कप्तान भी। पूर्व चयनकर्ता ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी भली भांति जानते हैं की सीमित ओवेरों की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में देने का सही समय क्या है। इसलिए अभी उनको भारतीय टीम का कप्तान रहने देना चाहिए। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी के सीमित ओवरों के तीनों खिताब जीते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications