MS Dhoni के पास है 1000 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति, कई लग्जरी कार और घरों का भी है कलेक्शन; देखें पूरी डिटेल

Sneha
MS Dhoni Net Worth
एमएस धोनी और साक्षी धोनी (Photo Credit: Getty)

MS Dhoni Net Worth: महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार (7 जुलाई 2024) को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे दिया था। धोनी भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। वह अपनी पर्सनल लाइव को लेकर फैंस के बीच काफी छाए रहते है। महेंद्र सिंह धोनी ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, बावजूद इसके उनके फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। धोनी के नेटवर्थ में लगाता इजाफा देखने को मिलता है।

Ad

सैकड़ों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं धोनी

Ad

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी की नेट वर्थ इस वक्त 1040 करोड़ रुपये को भी पार कर गई है। धोनी सिर्फ खेल से ही नहीं कई तरीके के अन्‍य बिजनेस से भी पैसे कमाते हैं। धोनी के पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस के बारे में तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन कई और भी बिजनेस हैं जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। उनकी मंथली इनकम 4 करोड़ से ज्यादा है जबकि साल में वह 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। धोनी आईपीएल से सालाना 12 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। आईपीएल में माही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेलते हैं।

धोनी के अलग-अलग बिजनेस

एमएस धोनी Seven नाम से कपड़ों का ब्रांड चलाते हैं। उनकी एक स्‍पोर्ट कंपनी भी है। वह खुद का होटल भी चलाते हैं। यह होटल रांची में स्थित है, जो धोनी का होमटाउन भी है। इसका नाम होटल माही रेजीडेंसी है, जो तमाम ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म पर भी मौजूद है। इसके अलावा धोनी ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्‍या नडेला के साथ मिलकर बैंगलोर में एमएस धोनी ग्‍लोबल स्‍कूल खोला है। इसके अलावा उन्होंने चॉकलेट की कंपनी में भी पैसा लगाया है, जो कॉप्‍टर 7 नाम से बाजार में चॉकलेट बेचता है। इन सभी बिजनेस से धोनी को मोटी कमाई होती है। उन्होंने लगभग 620 करोड़ की इंवेस्टमेंट कर रखी है। इसके अलावा एक टीवी विज्ञापन के लिए वह 3.5 करोड़ से लेकर 6 करोड़ तक चार्ज करते हैं।

धोनी के पास कई घर और कार

धोनी वैसे तो रांची में रहते हैं। रांची में धोनी का एक आलीशान बंगला है। यही नहीं देहरादून में भी माही ने साल 2011 में 17 करोड़ से ज्यादा की कीमत में एक बंगला खरीदा था। इसके अलावा मुंबई में भी धोनी का एक बंगला है। उनके पास दुनिया की कई लग्जरी कारें हैं जिनमें हमर, पोर्श 911, ऑडी, मर्सिडीज, मित्सुबिशी पजेरो, रेंज रोवर और भी कई गाड़ियां शामिल हैं। बाइक्स की बात करें तो उनके पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2 जैसे कई महंगी बाइक्स भी हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications