महेंद्र सिंह धोनी धोनी एक नए लुक में नजर आए

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

Ad

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल के बाद लगभग गायब ही हो गए हैं और किसी को उनके बारे में कोई खबर नहीं है लेकिन इस बार उनकी कुछ तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपनी नई फोटोज में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने किसी शूट के सिलसिले में ये फोटो खिंचवाए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

धोनी के बाल मीडियम साइज के हैं और दाढ़ी भी हल्की-हल्की रखी हुई हैं। जहाँ उनकी दाढ़ी में सफेद बाल थे, वे अब गायब हो गए हैं और धोनी एकदम डिसेंट लुक में नजर आए हैं। मुंबई में किसी शूट के लिए धोनी ने अपना लुक बदला है। कई बार देखा जाता रहा है जब वह अपने बालों का स्टाइल बदलते रहते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के लिए सोशल मीडिया पर कुछ फैन पेज बने हुए हैं, उनमें से ही कुछ फैन पेज में धोनी के नए अवतार की फोटोज पोस्ट की गई हैं। टी शर्ट के अलावा धोनी ने अपने हाथ में कलाई घड़ी भी बाँधी हुई है और वह काफी साधारण तरीके के लुक में भी स्मार्ट नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में दिखेंगे

पिछले आईपीएल में माही की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन खराब रहा था और टीम प्लेऑफ़ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इस बार मामला कुछ अलग हो सकता है। उससे पहले नीलामी प्रक्रिया देखन जरूरी है। धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार अपने कुछ खिलाड़ी रिलीज किये हैं। ऐसे में देखना होगा कि चेन्नई की टीम नए कौन से खिलाड़ी शामिल करती है।

व्यक्तिगत तौर पर भी देखा जाए तो यूएई में हुए आईपीएल से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वह टीम को सही दिशा दिखा पाते, तब तक बहुत देर हो गई थी और टीम बाहर हो गई।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications