महेंद्र सिंह धोनीमहेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सामने आया है। आईपीएल की घोषणा के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का नया रूप देखने को मिला है। चेन्नई सुपरकिंग्स फैन्स के आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो पोस्ट की गई है, इस पर फैन्स ने काफी शानदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।चेन्नई सुपरकिंग्स फैन्स के आधिकारक इन्स्टाग्राम पेज पर महेंद्र सिंह धोनी की फोटो के साथ लिखा गया कि हेलिकॉप्टर फ़िलहाल रांची में है। जल्दी ही हम इसे दुबई में लैंड होते हुए देखेंगे। इसके बाद फैन्स ने इस पोस्ट पर जमकर कमेन्ट किये हैं।यह भी पढ़ें: आईपीएल 2020 के लिए विवो टाइटल स्पॉन्सर रहेगामहेंद्र सिंह धोनी एक साल से क्रिकेट से दूरपिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी वनडे विश्वकप के समय आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला था। सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। धोनी क्रीज पर आखिर तक रुके थे। इस हार के बाद उनकी काफी आलोचना की गई थी। पिछले साल वर्ल्ड कप में खेलने के बाद से अब तक महेंद्र सिंह धोनी ने किसी भी प्रकार का कोई क्रिकेट नहीं खेला है। View this post on Instagram The Helicopter is in Ranchi, looking forward to soon see it land in Dubai ! . . . #msdhoni #dhoni #csk #whistlepodu 💛 @chennaiipl A post shared by WhistlePoduArmy® CSK Fan Club (@cskfansofficial) on Aug 2, 2020 at 12:40am PDTलॉक डाउन से पहले मार्च में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स का अभ्यास कैम्प जॉइन किया था। वहां धोनी को नेट प्रैक्टिस में शॉट खेलते हुए देखा गया था। सुरेश रैना ने भी उस समय कहा था कि माही भाई शानदार खेल रहे हैं। हालांकि लॉक डाउन के बाद महेंद्र सिंह धोनी सहित सभी खिलाड़ी अपने घर लौट गए।रांची में अपने फ़ार्म हाउस में महेंद्र सिंह धोनी को ट्रैक्टर चलाते हुए और बेटी जीवा के साथ समय बिताते हुए देखा गया था। उनकी पत्नी साक्षी भी उनके साथ मौजूद रहती थी। साक्षी कई बार सोशल मीडिया पर धोनी के फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। अब धोनी को एक बार फिर उनके फैन्स क्रिकेट के मैदान पर देख पाएंगे।