पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी को किया नामित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत के तीसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को नामित किया है। बीसीसीआई से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ धोनी के नाम को लेकर ही चर्चा हुई। अधिकारी के मुताबिक ' महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए नामित किया है। सदस्यों मेों धोनी को लेकर जरा सी भी शंका नहीं थी। क्योंकि उन्होंने भारत को 2011 में विश्व कप और 2007 में टी-20 विश्व कप का खिताब अपनी कप्तानी में दिलाया। उन्होंने भारत की तरफ से 90 टेस्ट मैच खेले और एकदिवसीय क्रिकेट में अभी तक वो लगभग 10 हजार रन बना चुके हैं। उनसे बेहतर और कोई नाम नहीं था जिसे हम नॉमिनेट कर सकें। धोनी ने दो विश्व कप के अलावा 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाई। वहीं अपनी कप्तानी में उन्होंने भारतीय टीम को टेस्ट की नंबर एक टीम बनाया। इससे पहले धोनी अर्जुन अवॉर्ड, राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी इस सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं। क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें भारत के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। वहीं उन्हे भारत के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को भी साल 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उस समय वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले साल 2008 और 2009 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द् अवॉर्ड का भी खिताब जीत चुके हैं। वो इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस अवॉर्ड को लगातार दो बार जीता। 2011 में जब अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत को विश्व कप दिलाया तब भारतीय सेना में उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications