एमएस धोनी पर आई मुसीबत, लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर! जानिए क्या है पूरा मामला 

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Photo Credit_X/@DHONIism)
भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Photo Credit: X/@DHONIism)

Jharkhand High Court Summons MS Dhoni: भारतीय फैंस एक बार फिर से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मैदान में उतरने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एमएस धोनी एक नई मुश्किल में घिर गए हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी पर एक बिजनेस में धोखाधड़ी के मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने नोटिस भेजा है।

Ad

टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंसना पड़ सकता है। इस दिग्गज खिलाड़ी के पुराने बिजनेस साझेदार रहे मिहिर दिवाकर और सौम्य दास ने उन पर एक केस दर्ज किया है। जिसके बाद धोनी को झारखंड हाई कोर्ट ने पेश होने का समन भेजा है। ये मामला धोनी की स्पोर्ट्स एकेडमी कंपनी आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है, जिसमें पूर्व में धोनी के साथ मिहिर और सौम्य पार्टनर रह चुके हैं।

Ad

झारखंड हाई कोर्ट में धोनी पर दर्ज हुआ केस

दरअसल, मिहिर दिवाकर और सौम्य दास इस कंपनी में डायरेक्टर की पोस्ट पर थे। लेकिन दोनों ने धोनी के साथ धोखाधड़ी कर दी। जिसके बाद जनवरी 2024 यानी इसी साल की शुरूआत में पूर्व दिग्गज कप्तान ने इन दोनों पर डायरेक्टर पद पर रहने के दौरान फ्रॉड का केस दर्ज कर दिया। इसी केस के सिलसिले में मिहिर दिवाकर और सौम्य दास ने अब माही पर काउंटर केस किया है। जिसे लेकर झारखंड कोर्ट ने धोनी को नोटिस भेजा है। इस मामले की सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

पूर्व बिजनेस पार्टनर ने धोनी पर दर्ज किया मामला

इन दोनों ने आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट कंपनी की ओर से धोनी के साथ एक समझौता किया था कि वो इस क्रिकेटर के नाम पर भारत सहित विदेश में भी क्रिकेट एकेडमी स्टार्ट करेंगे। इसके बाद इसी साल 5 जनवरी को इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने रांची में अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें धोनी की ओर से कहा गया था कि इन दोनों पूर्व डायरेक्टर के साथ उनकी डील 2021 में ही खत्म हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों उनके नाम पर क्रिकेट अकेडमी खोलने का काम जारी रखे हुए हैं, जिससे धोनी ने माना कि उनका 15 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications