थाला को कोई नहीं छू सकता... एमएस धोनी के सामने Orry की भी नहीं चली, छोड़ना पड़ा अपना सिग्नेचर पोज

Sneha
MS Dhoni Photo With Orry Goes Viral
पूर्व कप्तान एमएस धोनी और आरो (Photo Credit- Instagram/orry)

MS Dhoni Photo With Orry Goes Viral: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी में दुनिया की एक से बढ़कर एक हस्तिायां पहुंच रही हैं। बीते शुक्रवार को कपल की संगीत सेरेमनी हुई, मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में ये समारोह हुआ। इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी मौजूद रहे। इस समारोह में एमएस धोनी के साथ Orry यानी ओरहान अवत्रमणि भी नजर आए। उन्होंने एमएस धोनी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जो अब काफी वायरल हो रही है।

Ad

धोनी के साथ ओरी ने नहीं दिया अपना सिग्नेचर पोज

Ad

दरअसल, 7 जुलाई को एमएस धोनी का जन्मदिन था। इस मौके पर ओरी ने धोनी के साथ फोटो शेयर की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। धोनी इन फोटोज में फूलों के प्रिंट वाली सर्ट पहने हुए थे और उनके चेहरे पर मुस्कान थी। वहीं, फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि ओरी ने अपने सिग्नेचर पोज की बजाय अपने हाथ हवा में उठाए हुए थे, जिसमें वे मशहूर हस्तियों के शरीर पर अपने हाथ रखते हैं।

Ad

ओरी के कैप्शन में बस इतना लिखा था कि थाला, जो धोनी को उनके फैंस द्वारा दिया गया नाम है। इसके अलावा ओरी ने एक कमेंट में लिखा कि थाला को कोई नहीं छू सकता। उन्होंने उठे हुए हाथ के साथ क्रॉस और दिल वाले इमोजी का इस्तेमाल करते हुए भी इसे व्यक्त किया, जबकि उठे हुए हाथ वाले इमोजी के साथ चेक मार्क कमेंट किया।

भारत के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी

धोनी ने साल 2020 में संन्यास का ऐलान किया था और 2016 में उन्होंने कप्तानी छोड़ी थी। लेकिन इससे पहले धोनी ने टीम इंडिया के लिए जो किया वो आज तक कोई नहीं कर सका। टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती थीं। इसमें टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। वह दुनिया के इकलौते कप्तानी भी हैं, जिन्होंने आईसीसी की 3 अलग-अलग ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में खूब रन भी बनाए, धोनी ने 2004 से लेकर 2019 तक अपने इंटरनेशनल करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन, वनडे में 50.57 की औसत से 10773 रन और टी20 इंटरनेशनल में 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications