2- आखिरी वनडे (9-10 जुलाई) vs न्यूजीलैंड, मैनचेस्टर- 50 रन
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वनडे करियर में 350 मुकाबले खेले, जिसमें 50.8 की औसत और 87.56 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 10,773 रन बनाए। इसके अलावा धोनी ने अपने करियर में 10 शतक और 73 अर्धशतक भी लगाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 183* रन रहा। गेंद के साथ भी एमएस धोनी ने एक विकेट लिया था।
धोनी ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 239-8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारतीय टीम 221 रनों पर ऑलआउट हो गई। हालांकि धोनी ने 72 गेंदों में 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में धोनी ने एक चौका और एक छक्का भी लगाया, लेकिन वो भारत को जीत नहीं दिला पाए थे।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की यह आखिरी पारी भी थी। धोनी अपने पहले और आखिरी मैच में रनआउट ही हुए।