उनकी पूजा की जाती है...MS Dhoni के स्टारडम को लेकर न्यूजीलैंड के दिग्गज ओपनर का बड़ा बयान

Nitesh
New Zealand v India - 3rd T20
डेवोन कॉनवे ने एम एस धोनी को लेकर दी प्रतिक्रिया

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) के भारत में स्टारडम को लेकर न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी डेवोन कॉनवे ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत में एक तरह से एम एस धोनी की पूजा की जाती है। डेवोन कॉनवे के मुताबिक भारत में एम एस धोनी के इतने ज्यादा फैन हैं कि वो अपने होटल रूम के बाहर जाकर कुछ कर भी नहीं सकते हैं।

Ad

डेवोन कॉनवे की अगर बात करें तो आईपीएल 2023 में वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम का ही हिस्सा थे। उन्होंने सीएसके की तरफ से ओपन करते हुए कई जबरदस्त पारियां खेलीं। आईपीएल 2023 के दौरान डेवोन कॉनवे ने 16 मैचों में 51 से ज्यादा की औसत से 672 रन बनाए। फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने उन्होंने 25 गेंद पर 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

हर कोई एम एस धोनी को सपोर्ट कर रहा था - डेवोन कॉनवे

एम एस धोनी के स्टारडम को देखकर डेवोन कॉनवे काफी हैरान थे। उन्होंने न्यूजीलैंड लौटने के बाद SENZ से बातचीत में कहा "एम एस धोनी को भारत में लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी एक हद तक वहां पर पूजा की जाती है। उन्हें जिस तरह का सपोर्ट मिला वो काफी शानदार था। हमें चेन्नई से बाहर के मैच भी अपने होम गेम लगते थे, क्योंकि हर कोई एम एस धोनी को सपोर्ट करने आ रहा था। वो एक अलग ही तरह की दुनिया था। मुझे नहीं लगता है कि एम एस धोनी अपने होटल से बाहर जाकर कुछ कर सकते थे, क्योंकि वो वहां पर इतने ज्यादा पॉपुलर हैं।"

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के दौरान एम एस धोनी के लिए काफी ज्यादा सपोर्ट देखने को मिला। एम एस धोनी जहां भी जाते थे, वहां पर उनको पूरा सपोर्ट मिलता था। सीएसके के लिए हर एक मैच होम ग्राउंड की तरह था।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications