राफेल विमान को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने दिया बड़ा बयान

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय वायु सेना में राफेल विमानों के शामिल होने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। महेंद्र सिंह धोनी ने राफेल विमानों के भारतीय वायु सेना में शामिल होने पर बधाई के अलावा खुद का फेवरेट लड़ाकू विमान कौन सा है, इसका खुलासा भी किया। महेंद्र सिंह धोनी ने सुखोई विमान को खुद का फेवरेट बताया।

अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वायु सेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में राफेल के शामिल होने पर बधाई। हम उम्मीद करते हैं कि राफेल मिराज 2000 को पीछे छोड़ देगा। सुखोई अब भी मेरा पसंदीदा है। जवानों को डॉग फाइट के लिए एक नया लक्ष्य मिल गया है। इसके अलावा उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि 4।5 जनरेशन के लड़ाकू विमानों को वर्ल्ड के बेस्ट पायलट मिल गए हैं। भारतीय पायलटों के हाथों में और अन्य लड़ाकू विमानों के मिश्रण से भारतीय वायु सेना की घातकता और ज्यादा बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:आईपीएल इतिहास की 3 सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज

महेंद्र सिंह धोनी यूएई में हैं

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फ़िलहाल यूएई में हैं। धोनी को भी सेना में लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि मिली हुई है। पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद वह कुछ दिनों तक भारतीय सेना के साथ भी रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी का सेना से ख़ास लगाव है।

राफेल विमान को अम्बाला में एक कार्यक्रम के जरिये भारतीय वायु सेना के बड़े में शामिल किया गया है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ़्रांस की रक्षा मंत्री भी मौजूद रहीं। भारत को फ्रांस से ही राफेल विमान मिले हैं।

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। पिछले साल दोनों टीमों ने फाइनल मैच खेला था जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत दर्ज की थी। चेन्नई के पास उस हार का हिसाब चुकता करने का मौका रहेगा।

Quick Links