एम एस धोनी के रिटायरमेंट के एक साल पूरे, आज ही के दिन किया था संन्यास का ऐलान

New Zealand v India - ODI Game 2
New Zealand v India - ODI Game 2

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट के एक साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन उन्होंने एक साल पहले अपने संन्यास का ऐलान किया था। जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था तभी एम एस धोनी ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

Ad

एम एस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला और उसके जरिए ही अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने कहा था कि आज शाम 7 बजकर 30 मिनट से मुझे रिटायर समझें। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।

Ad

2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद से धोनी को किसी भी स्तर के क्रिकेट में नहीं देखा गया। इसके एक साल बाद आईपीएल से पहले उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।

एम एस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे

भारतीय टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने तीनों प्रारूप में कप्तानी की। इस दौरान उनकी सबसे ज्यादा शानदार सफलता वनडे प्रारूप में रही। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 27 में उन्हें जीत मिली। इसके अलावा 199 वनडे में कप्तानी के दौरान भारत को 110 में जीत मिली। टी20 क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 72 मैचों में कप्तानी की और 41 में जीत मिली।

इसके अलावा बतौर खिलाड़ी भी महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन विकेटों के पीछे और बल्लेबाजी के दौरान बेहतरीन रहा। 90 टेस्ट में महेंद्र सिंह धोनी के नाम 4876 रन हैं। इसके अलावा वनडे में धोनी ने भारत के लिए 350 मैचों में 10773 रन बनाए। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 98 मैचों में 1617 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने विकेटों के पीछे टेस्ट में 256 कैच और 38 स्टंपिंग किये। इसके अलावा वनडे में 321 कैच और 123 स्टंपिंग तथा टी20 में 57 कैच और 34 स्टंपिंग किए।

एम एस धोनी अभी आईपीएल खेलते हैं और सेकेंड फेज के मुकाबलों के लिए वो दुबई पहुंच भी चुके हैं। हालांकि उनके फैंस को नीली जर्सी में उनकी कमी काफी खलती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications