महेंद्र सिंह धोनी ने वन-डे प्रारूप से कप्तानी छोड़ने का कारण बताया

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वन-डे टीम की कप्तानी छोड़ने की वजह बताई है। खबरों के मुताबिक धोनी ने विराट कोहली के रूप में एक नया कप्तान देखने की बात कही। वे चाहते थे कि विश्वकप से पहले एक शानदार टीम तैयार करने के लिए नया कप्तान आना चाहिए। उन्होंने अपनी कप्तानी से इस्तीफे का समय बिलकुल सही बताया। स्पोर्टरश की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ धोनी ने कहा कि एक मजबूत टीम बनाने के लिए नए कप्तान को समय देना होता है। मैं यह मानता हूँ कि मैंने अपनी कप्तानी सही समय पर छोड़ी। विराट कोहली को आईसीसी विश्वकप को लेकर टीम तैयार करने के लिए लीर पर्याप्त समय मिलना जरुरी था इसलिए मैंने अपनी कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। सफल कप्तानी के बाद अचानक 2017 के प्रारंभ में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान छोड़ने की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब आश्चर्यजनक फैसला लिया गया हो। इससे पहले दिसम्बर 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय टेस्ट क्रिकेट से उन्होंने कप्तानी छोड़ने के अलावा लम्बे प्रारूप से संन्यास लेने का ऐलान भी कर दिया था। मैदान पर कैप्टन कूल के नाम से मशहूर माही हमेशा शांत स्वभाव से मैदान पर अपना कार्य करते हुए दिखाई देते हैं। विराट को कप्तानी मिलने के बाद भी उन्हें कई बार फील्ड जमाते हुए या गेंदबाज से बात करते हुए देखा गया है। खेल में गहरी सोच और समझ माही को एक अलग स्तर का खिलाड़ी बनाती है। आईपीएल के ताजा संस्करण में भी उनकी कप्तानी का जादू देखने को मिला था। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 साल बाद वापसी करते हुए खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी ने कई युवा खिलाड़ियों को आगे लाने का भी शानदार काम किया है। युवा खिलाड़ियों पर भरोसा करना एक कप्तान के तौर पर बड़ी चीज होती है और यह माही ने कर दिखाया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications