महेंद्र सिंह धोनी ने साइकिल पर किया स्टंट, वीडियो हुआ वायरल

इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद महेंद्र सिंह धोनी आजकल अपने घर पर ही छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। एक ओर जहां भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है तो वहीं दूसरी तरफ टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, इस वीडियो में धोनी एक साइकिल पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी हेडफोन और चश्मा लगाकर साइकिल चलाते नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने संतुलन साधने के लिए लकड़ी के एक फट्टे को अपने मुंह में भी दबा रखा है। इस वीडियो को स्लो मोशन में शूट किया गया है। धोनी इस वीडियो में लकड़ी का फट्टा मुंह में दबाने के बाद साइकिल पर एक ख़ास अंदाज़ में कुछ दूरी तय करते हैं। धोनी इस स्टंट को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, लेकिन इस दौरान उनका हेडफ़ोन उनके कानों से उतर जाता है। इस वीडियो के साथ धोनी ने कैप्शन में लिखा " सिर्फ मस्ती के लिए, इसे एक बार घर पर करने का प्रयास करें।"

Ad

Just for fun, plz try it at home.

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर अपलोड होने के तुरंत बाद ही यह वायरल हो गया है। हज़ारों की तादाद में इसे उनके प्रशंसकों द्वारा साझा किया गया है। फैंस उनके इस नए अंदाज़ को बेहद पसंद कर रहे हैं। हाल ही में धोनी अपने बालों के नए लुक के लिए भी चर्चा में आये थे। हालांकि धोनी सोशल मीडिया पर अपने साथी खिलाडियों की तुलना में कम सक्रिय रहते हैं मगर वो जब भी प्रशंसकों के साथ कुछ साझा करते हैं, वो बेहद ही रोचक और मनोरंजक होता है। धोनी को बाइक्स का शौक शुरू से ही रहा है। उनके गैरेज में उनकी पसंद की कई बाइकें हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications