हाल ही में अर्जेंटीना ने फुटबॉल का विश्व कप (Fifa World Cup) जीता। फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराया। इस विश्व कप की जीत में लायोनल मेसी (Lionel Messi) ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने सात गोल किए। अर्जेंटीना की जीत का जश्न भारत में भी मना। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा धोनी को मेसी की साइन की हुई जर्सी मिली है।दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जीवा की फोटो शेयर की है, जिसमें वह अर्जेंटीना की जर्सी पहनी नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि जर्सी पर मेसी के साइन किए हुए हैं। इस फोटो को पहनकर जीवा खुश नजर आ रही है। साक्षी के अलावा जीवा धोनी के अकाउंट से भी ये तस्वीरें शेयर की गई है, जिसके खूब पसंद किया जा रहा है। View this post on Instagram Instagram Postमेसी और धोनी दोनों अपने-अपने देशों के लिए विश्व कप विजेता हैं, भले ही अलग-अलग खेलों में, लेकिन दोनों के बीच बहुत सारी समानताएं हैं। दोनों सुपरस्टार अपने देश के कप्तान रह चुके हैं। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 2011 में खेले गए विश्व कप फाइनल में 79 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसी तरफ बीच मेसी ने लुसैल स्टेडियम में 2022 फीफा विश्व कप फाइनल में फ्रांस के खिलाफ दो गोल किए थे।मेसी को मिला गोल्डन बॉल अवार्डलायोनल मेसी ने इस संस्करण में कुल सात गोल किए और अपनी टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेसी को गोल्डन बॉल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह 2014 के बाद दूसरा मौका है, जब उन्हें ये प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। इस विश्व कप में मेसी ने सात में से चार गोल पेनल्टी के जरिए किए थे। इस बीच उन्होंने तीन असिस्ट सहित कुल 21 मौके बनाए थे।