महेंद्र सिंह धोनी का नया दिलचस्प वीडियो आया सामने

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप से पहले धोनी अलग अलग गतिविधियों में हिस्सा लेकर छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। इसी कड़ी में माही ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रांची स्थित अपने फार्म हाउस में कुत्तों के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी का कुत्तों से प्रेम जगजाहिर है। उनके पास कई नस्ल के डॉग्स हैं। इस वीडियो में धोनी अपने कुत्तों के साथ खेल-खेल में ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे हैं, वह कुत्तों के पास गेंद फेंकते हैं तो कुत्ते गेंद को पकड़कर उनके पास ला रहे हैं। वहीं दूसरे पल धोनी कुत्तों को सहलाते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ धोनी ने लिखा “थोड़ा गले लगाना, ट्रेनिंग कराना, कैच प्रैक्टिस कराना और इन सबके बदले में अनकंडीशनल प्यार मिलना। इसका कोई मोल नहीं।”

Ad

इस पहले भी धोनी कई मौकों पर कुत्तों से प्रेम जताते नज़र आये हैं। करियर के शुरुआती दिनों से ही धोनी का बाइक्स और कुत्तों के प्रति खास लगाव है। नीचे दी गईं तस्वीरें इस बात को जाहिर करती हैं। इसके अलावा धोनी ने कुछ दिनों पहले बेटी जीवा का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में धोनी बेटी जीवा के साथ खेलते नज़र आ रहे थे। इस दौरान जीवा गेंदों की इशारा करती हैं तो साक्षी उनसे पूछती हैं कि पापा अच्छे हैं या बुरे ? इस पर जीवा जवाब देती हैं कि आप सभी अच्छे हैं। जीवा ये भी कहती हैं कि मैं किसी से भी नाराज़ नहीं हूँ।

Very smart

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

इन छुट्टियों के दौरान धोनी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय नज़र आये हैं। उन्होंने पिछले दिनों साइकिल पर स्टंट करते हुए , साथ ही झरने के नीचे नहाते हुए भी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications