धोनी ने शेविंग के लिए पहली बार इस्तेमाल किया उस्तरा, हेयरस्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने साझा किया वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी कैरियर के शुरुआती दिनों से ही अपने हेयरस्टाइल की वजह से चर्चित रहे हैं। अब वे अपनी शेविंग के लिए पहली बार उस्तरा इस्तेमाल करने के लिए भी सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में बिग बॉस सीजन-6 की प्रतिभागी रह चुकी हेयर ड्रेसर सपना मोती भवनानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के गालों और गले पर उस्तरा चलाती दिख रही हैं। सपना का कहना है कि धोनी की शेविंग के लिए उन्होंने पहली बार उस्तरा का इस्तेमाल किया है। सपना ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है '' मैं एक स्थानीय नाई फाजिल से उस्तरा चलाना सीख रही हूं। इसी दौरान आज मैंने अपनी इस ट्रेनिंग को अपने मार्गदर्शक महेंद्र सिंह धोनी पर आजमाया है, वाकई अद्भुत अनुभव रहा।'

Ad
Ad

कुछ दिन पहले सपना भवनानी ने धोनी के बालों को नया लुक भी दिया था। धोनी का ये नया हेयरकट वी हॉक है। इस नए अवतार में धोनी के बाल बड़े हैं और पीछे से वी शेप लिए हुए हैं। धोनी का ये लुक उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि सपना भवनानी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट हैं। इसके अलावा इसी साल अप्रैल में आईपीएल शुरू होने से पहले सपना ने धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में धोनी काफी लंबे वक्त बाद बाइक पर नजर आए और सपना उनके पीछे बैठी हुई दिखीं। सपना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था - 12 साल, एक आदमी के साथ।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications