एम एस धोनी की पत्नी ने अपनी दोस्त की शादी में किया जमकर डांस

cricket cover image

इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज के बाद पूर्व कप्तान एम एस धोनी इंडिया वापस आ गए हैं और इस वक्त छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में वो एक शादी समारोह में शामिल हुए जहां उनकी पत्नी साक्षी ने अपने डांस से शमां बांध दिया। इंग्लैंड दौरे से लौटते ही धोनी ने अपनी पत्नी की दोस्त पूर्णा पटेल की शादी में शिरकत की। बता दें कि पूर्णा पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता प्रफुल पटेल की बेटी हैं और उनकी शादी उद्योगपति नमित सोनी से हुई है। इस दौरान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी जमकर थिरकीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साक्षी ने फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंंगे फ़िल्म के गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' और 'हाए हाए रे हाए ये लड़का' गाने पर भी जमकर डांस किया। साक्षी का यह डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर धोनी के फैन पेज पर इसे शेयर किया गया है।

Ad

मम्मी साक्षी से पहले बेटी जीवा भी अंग्रेजी गानों की धुन पर थिरकती नज़र आईं। जीवा के डांस करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्लोर पर थिरकते हुए जीवा ने मस्त होकर डांस किया और माही अपनी बेटी को बस खड़े होकर देख रहे थे।

इस शादी के समारोह में धोनी के परिवार के साथ साथ जहीर खान , उनकी पत्नी सागरिका घाटगे और युवराज सिंह ने भी शिरकत की। इसके अलावा एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो साझा की हैं, जिसमें वो धोनी के साथ नज़र आ रही हैं।

Ad
Ad
Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications