पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ख्वाहिश 10 साल बाद हुई पूरी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने शहर रांची में छुट्टियों का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इस दौरान वह तरह-तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेकर लुत्फ़ उठाते नज़र आ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक साइकिल स्टंट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। अब उन्होंने एक और वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहने वाले धोनी ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी वाटरफाल (झरने) में नहा रहे हैं। वीडियो के साथ धोनी ने कैप्शन में लिखा " रांची के पास तीन झरने मौजूद हैं , इनका आनंद हम कभी उठा सकते थे लेकिन करीब 10 साल बाद झरने के नीचे इस तरह नहाने का मौका मिला। झरने में नहाकर बचपन की यादें ताजा हो गई। गिरता हुआ तेज पानी फ्री में हेड मसाज देने का काम कर रहा है।" सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव रहने वाले धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को हज़ारों की तादाद में लोग शेयर भी कर चुके हैं।

बता दें कि धोनी पिछले दिनों ृतमिलनाडु प्रीमियर लीग का एक मैच भी देखने गए थे।धोनी ने इस दौरान मदुरई पैंथर्स और कोवाई किंग्स के बीच हुए मैच में टॉस के दौरान मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी , साथ ही मैच का लुत्फ भी उठाया था। धोनी ने इस दौरान आईपीएल के आगामी सीजन तक तमिल भाषा सीख लेने की इच्छा भी जताई थी।