Fans angry on Orry for close picture with MS Dhoni's wife Sakshi Singh: अंबानी फैमिली की छोटी बहू राध‍िका मर्चेंट की जब से शादी हुई है, वो लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस समय यह फैमिली बहू राधिका मर्चेंट के बर्थडे पार्टी की वजह से सुर्खियों में है। शादी के बाद उनका यह पहला बर्थडे था तो एंटीलि‍या में इसे पूरे धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान राधिका के मायके और ससुराल दोनों पर‍िवार के सभी लोग मौजूद रहे। बर्थडे सेरेमनी के दौरान क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र स‍िंह धोनी अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए।इस बीच महेंद्र सिंंह धोनी और साक्षी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह एक खास शख्स के साथ नजर आ रहे हैं। जिसे देख फैंस ने अपनी भड़ास निकालते हुए अनुष्का विराट से जुड़ा कमेंट किया है।साक्षी की तस्वीर देख भड़के फैंसमहेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ राधिका मर्चेंट की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। वहीं इस पार्टी के दौरान साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी भी नजर आ रहे हैं। ओरी और साक्षी काफी क्लोज पोज दे रहे है, इस पोज को देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। View this post on Instagram Instagram Postसाक्षी और ओरी के इस पोज पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि जैसे साक्षी भाभी के साथ चिपक रहा है गलती से बेटा अनुष्का शर्मा के साथ मत चिपक जाना वरना निपटा दिए जाओगे (आगे हसंने वाली इमोजी शेयर की है)। वहीं एक अन्य ने लिखा कि साक्षी (धोनी की पत्नी) अनकंफर्टेबल भी फील नहीं कर रही है, (आगे शॉकिंग इमोजी शेयर की है)औरी और साक्षी का पोज देख भड़के फैंस किए तरह- तरह के कमेंट (photo credit: instagram/viralbhayan)धोनी पर भी भड़के फैंसअनंत अंबानी और राधिका की शादी समारोह के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी और ओरी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। अनंत अंबानी की शादी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के कई वीडियो वायरल हुए थे जिसमें धोनी काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। वह हर फंक्शन में पहुंचे थे। मगर यह सच है कि किसी भी सामाजिक व्यक्ति हाल ही में रतन टाटा के निधन की बात कर लें तो ऐसे मौकों पर धोनी नजर नहीं आते हैं। ना ही अपनी राय व्यक्त करते हैं।