IPL 2025: एमएस धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन होने से होगा करोड़ों का नुकसान, जानिए माही की सैलरी में आएगा कितना अंतर

IPL - Rajasthan Royals v Chennai Super Kings - Source: Getty
महेंद्र सिंह धोनी को होगा भारी नुकसान

MS Dhoni salary if retained as uncapped player: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रति सीजन सैलरी में भारी गिरावट देखने को मिल सकती। दरअसल, बीसीसीआई संभवत: अपने एक पुराने नियम को वापस से लागू करने की योजना बना रही है। इस नियम के तहत यदि किसी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 5 साल या उससे अधिक समय बीत चुका है तो वह अनकैप्ड खिलाड़ी की सूची में गिना जाएगा। बीसीसीआई का यह नियम 2021 आईपीएल तक लागू था, लेकिन उसके बाद इसे हटा दिया गया। वहीं, अब इस नियम की वापसी हो सकती है।

यदि बीसीसीआई दोबारा से आईपीएल 2025 के लिए इस नियम को लागू करती है, तो महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर सकती है। इससे धोनी को सीएसके से कम रकम मिलेगी।

CSK के पूर्व कप्तान की सैलरी में आएगी गिरावट

चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को साल 2022 आईपीएल सीजन से पहले 12 करोड़ रूपए प्रति सीजन की सैलरी पर रिटेन किया था। हालांकि, अगर वह अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन होते हैं तो फिर उनकी सैलरी प्रति सीजन सैलरी 4 करोड़ रुपए हो जाएगी, जो अभी तक आईपीएल में एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन होने पर मिलती आई है। इस वजह से धोनी को सीधे तौर पर प्रति सीजन तीन गुना यानी 8 करोड़ रुपए का नुकसान होगा।

MS Dhoni को मिल चुकी है 15 करोड़ रुपए की सैलरी

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सर्वप्रथम साल 2008 आईपीएल में 6 करोड़ रुपए की प्रति सीजन सैलरी पर सीएसके फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा था और फिर इस टीम को उन्होंने अपने हुनर से बुलंदियों तक पहुंचाया। धोनी को सीएसके की तरफ से सबसे ज्यादा सैलरी 2018 से 2021 के बीच मिली, जब उन्हें प्रति सीजन 15 करोड़ रूपए दिए गए थे।

आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया था। हालांकि, रुतुराज की अगुवाई में चेन्नई की टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now