एमएस धोनी इवेंट के दौरान हुक्का पीते आए नजर, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो 

एमएस धोनी का ये वीडियो कब का है इसकी कोई जानकारी नहीं है (PIC: Twitter)
(Photo Courtesy: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के इतने सालों बाद भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। फैंस आज भी धोनी से उतना ही प्यार करते हैं, जितना उनके संन्यास लेने से पहले किया करते थे। यही वजह कि फैंस उनकी हर अपडेट के बारे में जानने को हमेशा उत्सुक नजर आते हैं। इस बीच 42 वर्षीय क्रिकेटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके मुँह से धुआं निकलता हुआ नजर आ रहा है।

Ad

सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे इस वीडियो में धोनी किसी पार्टी में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। धोनी के लंबे बाल उनपर काफी ज्यादा जच भी रहे थे।

वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान कुछ लोगों के साथ खड़े होकर बात कर रहे हैं। वहीं उनके हाथ में हुक्के की पाइप भी नजर आ रही है। वीडियो में धोनी हुक्के की पाइप लेकर मुंह से धुंआ छोड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तेज म्यूजिक बजने की आवाज भी सुनाई दे रही है।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो काफी फैंस उनके बचाव में भी उतरे हैं। वहीं, उनके सीएसके टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी जॉर्ज बेली का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि धोनी युवा खिलाड़ियों के साथ बॉन्ड अच्छा करने के लिए कभी-कभी हुक्का पीते हैं। माही को हुक्का पीना थोड़ा पसंद है। इसलिए वह उनके रूम में ही रहता है।

गौरतलब है कि एमएस धोनी हाल ही में परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मनाकर भारत वापस लौटे हैं। आईपीएल 2023 के दौरान वो आखिरी बार एक्शन में दिखे थे। आईपीएल 2024 के लिए भी सीएसके ने उन्हें रिटेन किया है और वो जल्द आगामी सत्र के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू करेंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications